खंड 5: राम की भक्ति और सृष्टि का संकल्प
5.1: कल्पों तक का विश्राम
फिर क्या था —
फिर क्षण बीते,
फिर प्रहर बीते,
फिर दिन बीते,
फिर मास बीते,
फिर वर्ष बीते,
फिर युग बीते,
और इस बार तो
अनेक कल्प भी बीते…
5.2: प्रभु राम का भोले भक्त में लीन होना
प्रभु राम भी,
अपने इस भोले भक्त में,
भोलेपन की उस निष्कलुष धारा में —
ऐसे खोए हुए थे,
जैसे स्वयं अपनी सृष्टि बढ़ाने की
चाह को भी भूल गए हों।
एकमधुर स्वप्न में,
संपूर्ण चेतना जैसे विश्राम में हो —
जहाँ न समय है,
न संकल्प, न विकल्प,
बस शिव हैं…
और प्रभु राम की दृष्टि
उन्हीं पर एकटक —
बिलकुल वैसे ही
जैसे कोई आत्मा
अपने प्रतिबिंब को
आनंद में निहार रही हो।
5.3: नया कल्प और प्रकृति का संकेत
तभी नया कल्प आया,
प्रभु की ज्ञान शक्ति ने
क्रिया शक्ति को जगाया,
और इच्छा शक्ति को
संकेत पहुँचाया।
किप्रभु स्वयं ही,
किसी भी काल से परे हैं,
और उनके ये भोले भक्त,
अपने भोलेपन पर अड़े हैं।
अबइच्छा शक्ति को ही
कुछ न कुछ करना होगा,
सृष्टि को आगे बढ़ाने के
संकल्प को प्रभु के
हृदय में पुनः भरना होगा।