राम बने कृष्ण: एकात्मकता से सर्वात्मकता तक की यात्रा

राम बने कृष्ण: एकात्मकता से सर्वात्मकता तक की यात्रा By Pranava Kumar Jha

समर्पण

राम बने कृष्ण” काव्य मेरे परम पूज्य स्वर्गीय पिताजी, श्री अंबिका प्रसाद झा की पावन स्मृति को सादर समर्पित है।

एक समर्पित शिक्षक के रूप में, आपने न केवल विद्यालयों में ज्ञान का प्रकाश फैलाया, बल्कि मेरे जीवन के भी प्रथम और सर्वश्रेष्ठ गुरु रहे। आपके स्नेहिल मार्गदर्शन और वेदांत, अद्वैत, और कैवल्य के गूढ़ विषयों पर हमारे बीच हुए अनगिनत गहन संवाद इस रचना की आधारशिला हैं। पिताजी, आपकी जिज्ञासा, आपकी विद्वता, और जीवन के रहस्यों को जानने की आपकी अटूट प्यास ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। आपके साथ बिताए वे क्षण, जिनमें हमने आत्मा, परमात्मा और सृष्टि के अनंत प्रश्नों पर विचार किया, मेरे हृदय में आज भी अमूल्य धरोहर की तरह संचित हैं।

यह खंडकाव्य, “राम बने कृष्ण: एकात्मता से सर्वात्मकता तक की यात्रा”, उन्हीं विचारों और प्रेरणाओं का साहित्यिक प्रकटीकरण है जो आपने मुझमें अंकुरित किए थे। क्योंकि राम को राम की कृपा के बिना नहीं जाना जा सकता, और आपकी कृपा राम की ही कृपा का एक रूप है, आपने बचपन से ही राम में मेरी अभिरुचि बढ़ाकर मेरे इस विश्वास को सदैव सबल किया है। आपने ही मुझे शब्दों के माध्यम से अपनी अनुभूतियों को व्यक्त करने का साहस दिया और वह कला भी सिखाई।

आज जब यह काव्य आकार ले रहा है, आपकी उपस्थिति हर अक्षर में, हर विचार में महसूस होती है। यह कृति न केवल आपके असीम प्रेम और ज्ञान के प्रति मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है, बल्कि उन सभी पाठकों के लिए भी एक प्रयास है जो आत्म-अन्वेषण और आध्यात्मिक ज्ञान की राह पर अग्रसर हैं, ठीक उसी तरह जैसे आपने मुझे उस राह पर चलना सिखाया था।

आपकी स्मृति सदैव मेरे साथ है, मेरे हर कार्य को आलोकित करती रहेगी और मुझे जीवन पथ पर अग्रसर करती रहेगी। इस पूरी साहित्यिक यात्रा में आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति रहा है।

Ram and Krishna: Cosmic Principles of Creation

भगवान राम और कृष्ण का दिव्य चित्रण - राम बने कृष्ण प्रणव कुमार झा रचित
The divine transformation from Ekātmaka Ram to Sarvātmakā Krishna, a central theme of our Khand Kavya ‘राम बने कृष्ण: एकात्मकता से सर्वात्मकता तक की यात्रा’

“Nestled within the very essence of our Khand Kavya, ‘राम बने कृष्ण: एकात्मकता से सर्वात्मकता तक की यात्रा’, lies a timeless truth, echoing through the sacred scriptures of antiquity. The Shri Krishnopanishad itself, in its very first verse, subtly unveils this divine metamorphosis, where the very essence of Ram embraces the boundless form of Krishna:

यो रामः कृष्णतामेत्य सार्वात्म्यं प्राप्य लीलया । अतोषयद्देवमौनिपटलं तं नतोऽस्म्यहम् ।।

Translation for clarity: “I bow to Him, who is Ram, who, attaining the form of Krishna, pervaded all (Sarvātmyam) in His divine play, and satisfied the assembly of gods and sages.”

Yet, while this hallowed verse serves as a potent seed of revelation, our Khand Kavya “राम बने कृष्ण” ventures deeper still, unfolding the genesis of creation itself. It explores that primordial moment when Ekatmaka (Oneness) Ram, in His singular Oneness, consciously blossomed into the boundless, all-pervading essence of Sarvatmaka (All-Pervasive) Krishna. This celestial transformation was far more than a mere shift in form; it was a grand cosmic overture, designed to ignite the subtle forces of attraction within the nascent cosmic canvas, setting the grand wheel of existence into vibrant, eternal motion, thereby giving birth to the kaleidoscopic, multi-faceted universe we now perceive.

This foundational shloka, therefore, stands as a magnificent cosmic prelude to the expansive, spiritual saga woven throughout our Kavya. For those whose hearts yearn to fathom the supreme, transcendent nature of Lord Ram’s Parbrahma Paratpar Swaroop, the sacred Ram Rahasya Upanishad offers a profound illumination. You can delve further into the complete Shri Krishnopanishad, the fount from which this verse is drawn.”

राम बने कृष्ण: Dive into the Full Kavya

Welcome to the complete “राम बने कृष्ण” Kavya: The Journey from Oneness to All-Pervasiveness. You can immerse yourself in this profound spiritual epic by exploring each ‘Khand’ (chapter) individually below, presented as a separate post for your convenience. For those who prefer to read offline or have the entire work at their fingertips, the complete Kavya is also available for download as a single PDF by clicking the link here.

  • एकात्म का परम अनुभव | राम बने कृष्ण

    खंड 1: एकात्म का परम अनुभव 1.1: राम में आत्मा का रमण हर आत्मा को इस सृष्टि मेंराम से विलग हो आना है,हर आत्मा को पुनःराम में ही मिल जाना है। प्रभु-स्वर कर्णामृत बना,शिव-हृदय में उतर गया।मैं तो राम से विलग हुआ,फिर राम में समा भी गया।इस अनुभूति ने राम को,शिव के रोम-रोम में रमा

    Read More

  • प्रकृति का पुनर्जागरण और सृष्टि का संकल्प | राम बने कृष्ण

    खंड 2: प्रकृति का पुनर्जागरण और सृष्टि का संकल्प 2.1: ज्ञान-शक्ति का संदेश प्रभु की ज्ञान-शक्ति ने क्रिया-शक्ति को पुनः जगाया, और इच्छा-शक्ति तक अपना संदेश पहुँचाया। यह जान प्रकृति मुस्कुरा उठी, प्रभु का संकल्प दोहरा उठी, इस सृष्टि को आगे बढ़ना होगा। 2.2: शिव का सांसारिक होना राम के ही आकर्षण के कर्षण से

    Read More

  • शिव और कृष्ण का संवाद | राम बने कृष्ण

    खंड 3: शिव और कृष्ण का संवाद 3.1: कृष्ण और शिव का साक्षात्कार राधा दूर और दूर होती गईं, कृष्ण अपनी पीड़ा छिपाकर, शिव के हृदय से बाहर आए, और शिव पर अनायास मुस्कुराए। शिव बोल उठे — “हे प्रभो! हे राम! आप मेरे हृदय से क्यों निकल आए?” कृष्ण ने कहा — “हे शिव!

    Read More

  • राम की लीला और शिव की भूमिका | राम बने कृष्ण

    खंड 4: राम की लीला और शिव की भूमिका 4.1: साकेत में शिव का अनुभव अब तो शिव-मानस में एक संसार उतर आया, देखते ही देखते साकेत का द्वार दृष्टिगोचर हुआ। पुरी में प्रवेश कर, दोनों महल में पहुँच गए। जब प्रभु के समीप माता सीता आयीं, तो शिव के हृदय के परमानन्द के बाँध

    Read More